मोसम और जलवायू

प्राग वर्ष के किसी भी समय घूमने के लिए एक खूबसूरत शहर है। यह वर्ष के किसी भी समय न तो ज्यादा ठंडा रहता है और न ही ज्याद गर्म। भौगोलिक दृष्टिकोण से चेक गणराज्य एक शीतोष्ण क्षेत्र में स्थित है, और वहां चारो मौसम लगभग समान समय के होते है। मौसम का सामान्य तापमान सर्दियों मे शून्य डिग्री सेल्सियस और गर्मी के महीनों में 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। हमारे अनुसार मार्च से नवंबर तक किसी भी समय प्राग की यात्रा करना अच्छा रहता है क्योंकि इस समय मौसम सुहाना रहता है।

प्राग में गर्म ग्रीष्मकाल में और ठडें सर्दियों मे मोसम महाद्वीपीय जलवायू की तरह रहता है। यहाँ का मौसम पूर्व साइबेरिया और पष्चिम अटलांटिक दोनो के द्वारा प्रभावित रहता है। कभी कभी गर्मियों के दौरान तापमान अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों में न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस ( नही ता 25 डिग्री सेल्सियस) रहता है। मई से सितंबर तक औसत तापमान 22 सेन्टिग्रेड से 12 सेन्टिग्रेड तक रहता है। औसतन सात घंटे धूप रहती है। वंसत और गर्मियों के महिने में धूप रहती है और मई से अगस्त तक समय बारिष रहती है। बर्फ मुष्किल से ही सर्दियों के दिनो में गिरती है। बरसात लगभग सालभर होती रहती है लेकिन बसंत और सर्दियों में अधिक होती है और कभी कभी गर्मियों में गरज के साथ होती है। अगर आप भरी गर्मियों में प्राग आने की योजना बना रहे हैं तो आप को यहाँ रेस्टोरेटं और होटलो और पूरा शहर पर्यटको से भरा नजर आएगा। लेकिन प्राग सभी मौसमों में सुंदर रहता है इसलिए इससे कोई फर्क नही पड़ता कि मौसम किस तरह का है। लेकिन कृपया यह घ्यान रखें कि गार्मियों के दिनो में प्राग की हवा की गुणवता प्रदूषण की वजह से खराब हो जाती है, तो यह उन लोगों के लिए कुछ समस्याओं का कारण हो सकती है जिन्हे सांस से सबंधित समस्याऐं हैं। यदि आप अस्थमा से पीड़ीत है तो आप हर समय एक श्वसन यंत्र ले जाना न भूले। नए साल मं प्राग का मौसम बहुत ठंडा हो सकता है, लेकिन नया साल मनाने के लिए यह बहुत लोकप्रिय स्थान है और यहाँ बहुत भीड होती है।

 

वस्त्र: प्राग में कौनसे कपडे़ ले जाऐ और क्या पहने

अधिकतर अवसरों पर आरामदायक कपडे सबसे उचित होते है। गर्मियों मे हल्के कपडे़ ले और भीगने के लिए तैयार रहें और शाम के समय गर्म कपडे लें। वंसत और शरद ऋतु मं एक कोट, या मोटा जैकेट रखें। सर्दियों में एक कोट, टोपी और दस्तानें ले।

एक छोटा छाता रखना बहुत अच्छा रहता है।

आरामदायक जूते रखें जिससें की बहुत ज्यादा चल सकें क्योंकि कई गलियों मे छोटे पत्थर है जो कि आपके पावों में मुष्किल कर सकते हैं।

 

6 Day Weather Forecast for Prague

Today Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday
It is forcast to be Mostly Cloudy at 11:00 PM CEST on May 21, 2012
Mostly Cloudy
25°/13°
It is forcast to be Chance of a Thunderstorm at 11:00 PM CEST on May 22, 2012
Chance of a Thunderstorm
24°/15°
It is forcast to be Partly Cloudy at 11:00 PM CEST on May 23, 2012
Partly Cloudy
26°/12°
It is forcast to be Chance of Rain at 11:00 PM CEST on May 24, 2012
Chance of Rain
25°/8°
It is forcast to be Partly Cloudy at 11:00 PM CEST on May 25, 2012
Partly Cloudy
18°/8°
It is forcast to be Chance of Rain at 11:00 PM CEST on May 26, 2012
Chance of Rain
18°/8°


TIP: Free Walking Tour | Dinner on the River Cruise | Cheap Airport Shuttle